{"_id":"64e64f3397124ebd190d1c6b","slug":"contenders-of-126-schools-pmshri-scheme-almora-news-c-232-1-alm1002-2138-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिले के 126 विद्यालय पीएमश्री योजना के दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिले के 126 विद्यालय पीएमश्री योजना के दावेदार
Wed, 23 Aug 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत चयन के लिए जिले के 126 विद्यालयों की सूची बनाई गई है। केंद्रीय समिति के मानकों पर खरे उतरने पर चयनित विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना है। नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक शिक्षा प्रणाली से विद्यार्थियों का विकास होगा।
पीएम श्री योजना के तहत जिले के 126 विद्यालयों की सूरत संवारने की उम्मीद है। इसके लिए केंद्रीय कमेटी इन चिह्नित विद्यालयों का आकलन कर उनका चयन करेगी। चयनित विद्यालयों में हाईटेक स्मार्ट क्लास, आधुनिक लैब, भवन सफाई की व्यवस्था और खेल मैदान आदि की सुविधा मिलेगी। योजना के पहले चरण में पिछले वर्ष जिले के 12 इंटर कॉलेज का चयन कर उन्हें आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस वर्ष 126 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज को चिह्नित किया गया है। मानकों में सही उतरने पर ही ये विद्यालय जिले के आदर्श विद्यालय बन सकेंगे।
चयन के लिए क्या हैं मानक
अल्मोड़ा। पीएम श्री योजना के तहत चिह्नित विद्यालयों के पास पक्का भवन, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, शिक्षकों के प्रशिक्षण, शुद्ध पेयजल आदि सुविधाओं का होना जरूरी है। इसके साथ ही शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका, विद्यार्थियों की संख्या, छात्राओं को शिक्षा का स्तर, अभिभावकों की संतुष्टि और मिड-डे-मील आदि का भी आकलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
चयन के बाद विद्यालयों को केंद्र से मिलेगी राशि
अल्मोड़ा। जिले के विद्यालयों का पीएम श्री योजना के तहत चयन होने पर विद्यालय में निर्माण कार्यों, हाईटेक क्लास, आधुनिक लैब के रख रखाव समेत अन्य सुविधाओं के विस्तार का खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। इन विद्यालय जिले के दूसरे विद्यालयों के लिए आदर्श बनेंगे। संवाद
कोट
दूसरे चरण में 126 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। चयन होने पर इन विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। - अंबा दत्त बलोदी, सीईओ, अल्मोड़ा।