फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Contact road to all villages under PMGSY: Tamta

पीएमजीएसवाई के तहत सभी गांवों तक बनेंगे संपर्क मार्ग: टम्टा

Thu, 01 Feb 2018 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Thu, 01 Feb 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
Contact road to all villages under PMGSY: Tamta
सड़क - फोटो : file photo

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री और अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने कहा है कि केंद्र सरकार के बजट से कुमाऊं और उत्तराखंड के लोगों को भी काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अब संपर्क मार्गों (ब्रांच सड़कों) का निर्माण भी किया जा सकेगा। जिससे कुमाऊं क्षेत्र के सभी गांवों तक सड़कों का निर्माण हो सकेगा। 

विज्ञापन


बजट के बाद अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि अब तक पीएमजीएसवाई योजना के तहत बड़ी सड़कों का ही निर्माण होता था, लेकिन अब पीएमजीएसवाई में संपर्क मार्गों का भी निर्माण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी सड़क विहीन सभी गांवों तक संपर्क मार्गों से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


देश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में प्राविधान किया गया है। इसका लाभ कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि बजट में उज्जवला योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है और अब पांच करोड़ के बजाय आठ करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत उत्तराखंड के हजारों परिवारों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा आयुष्मान योजना के अंतर्गत बीपीएल और निम्न आय वाले मध्यम वर्ग के लोगों को इलाज के लिए पांच लाख तक की धनराशि मिल सकेगी।


टम्टा ने कहा कि प्रस्तावित रामनगर-चौखुटिया-गैरसैंण रेल लाइन निर्माण के लिए पिछले बजट में सर्वेक्षण की मंजूरी मिली थी। इसका सर्वेक्षण वर्तमान में चल रहा है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। उन्होंने कहा कि बजट में किए गए तमाम प्राविधानों का उत्तराखंड को भी लाभ मिलना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed