फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen burnt effigy of Baba Ramdev in Almora

अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने फूंका बाबा रामदेव का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of Baba Ramdev in Almora
चौघानपाटा अल्मोड़ा में बाबा रामदेव का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
बाबा रामदेव के कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कांग्रेसी आक्रोशित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौघानपाटा में बाबा रामदेव का पुतला जलाकर विरोध जताया। उन्होंने बाबा रामदेव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बीते दिनों नोएडा में बाबा रामदेव ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है जो कि निंदनीय है। बाबा रामदेव ने कहा था कि पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम के बाद अब जेल जाने का नंबर सोनिया और राहुल गांधी का है जो कि अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को ऐसे बयान शोभा नहीं देते हैं। नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि बाबा रामदेव अनर्गल बयानबाजी के लिए माफी मांगें। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने बाबा रामदेव की संपत्ति की जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, तारा चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, लीला जोशी, पारु उप्रेती, राधा तिवारी, जया टम्टा, तारा तिवारी, संगम पांडे, मदन डांगी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, फाकिर खान, रमेश नेगी, कार्तिक साह, सचिन आर्या, मुकेश नेगी, दीवान धपोला, विनोद बिष्ट, आशीर्वाद गोस्वामी, जितेंद्र अधिकारी, बिंदु रौतेला, अरविंद रौतेला, देवेंद्र बिष्ट, आशीष साह, नवनीत वर्मा, पीसी जोशी, संजय दुर्गापाल, दिनेश जोशी, प्रद्युम्न बोरा अंबी राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कांग्रेसियों ने बाबा रामदेव का पुतला फूंका
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने एसबीआई तिराहे पर बाबा रामदेव का पुतला फूंका। उन्होंने रामदेव पर भाजपा समर्थित होने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामदेव हमेशा से गांधी परिवार की निंदा करते आए हैं। उन्होंने बाबा रामदेव के गुरु की मौत की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाबा के गुरू की रहस्यमय मौत से परदा उठना चाहिए। वहां जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव कवि जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, भीम कुमार, बालकृष्ण, विनोद पाठक, गीतांजलि, प्रेम सिंह, प्रेम राम, गौरव पाठक, किशन कठायत, किशन गिरी, सुनील टम्टा, बहादुर सिंह बिष्ट, मनोज कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed