फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressman Stage A Protest Over MLA Ranikhet

सतह पर आई भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई, कांग्रेस ने विधायक का फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congressman Stage A Protest Over MLA Ranikhet
रानीखेत गांधी चौक पर विधायक का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस और भाजपा नेताओं की ओर से एक दूसरे पर लगाए गए आरोपों की लड़ाई अब सतह पर आ गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी को लेकर कांग्रेसियों ने विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल का पुतला फूंका। वहीं विधायक के कथित समर्थकों पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष और भिकियासैंण अध्यक्ष पर सोशल मीडिया में अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा पर शराब माफिया को संरक्षण देने आरोप लगाया था। विधायक के बयान से शुक्रवार को कांग्रेसी भड़क उठे। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विधायक अमर्यादित और तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। वहीं, उनके समर्थक सोशल मीडिया पर लगातार कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट और भिकियासैंण अध्यक्ष नंदन सिंह रावत पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। कोतवाल ने कहा कि शिकायती पत्र मिला है, मामले की जांच होगी।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कहा कि चुनाव के बाद से ही विधायक विवादों से घिरे हुए हैं। अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित पूरी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। नगर अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि इस कृत्य से उनकी और पार्टी की सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्य ने भी मामले में संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व पुतला दहन में चरन जसवाल, पंकज जोशी, कुलदीप कुमार, हिमांशु आर्या, पंकज गुरुरानी, विश्व विजय सिंह माहरा, संदीप बंसल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed