फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressman marches, blew effigy of Prime Minister

कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला, प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

Mon, 28 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Mon, 28 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congressman marches, blew effigy of Prime Minister
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कांग्रेस ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को अनुचित बताते हुए सोमवार को चौघानपाटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। 


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बगैर तैयारी के नोटबंदी का फैसला आम जनता को परेशान करने वाला है। कांग्रेस हमेशा काले धन की विरोधी रही है। कांग्रेस काले धन को रोकने के लिए नोटबंदी का विरोध नहीं कर रही हैं, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने बगैर संपूर्ण तैयारी के यह फैसला लिया, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस गरीब और बेकसूर जनता के साथ है जो नोटबंदी के कारण पिछले 20 दिनों से अपना काम छोड़कर बैंकों की लाइन में खड़ी है।
विज्ञापन



नोटबंदी के कारण उत्तराखंड में पर्यटन और राजस्व को 800 करोड़ से भी अधिक का नुकसान हो चुका है। पर्वतीय राज्यों में बड़ी आबादी सहकारी बैंकिंग प्रणाली पर निर्भर है। नोटबंदी के कारण केंद्र सरकार ने सहकारी बैंकों पर तमाम वित्तीय पाबंदियां लगा दी हैं, जिस कारण ग्रामीण जन जीवन प्रभावित हो रहा है। पुतला फूंकने वालों और जुलूस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व राज्य मंत्री केवल सती, दीप डांगी,  विपिन भट्ट, हेम तिवारी, मनोज सनवाल, दानिश खान, राधा बंगारी, सरिता टम्टा, हर्ष कनवाल, शरद साह, विनोद कुमार, परितोष जोशी, लता तिवारी, भगवती आर्या, नीमा टम्टा, गीता मेहरा, दीपा मेहरा, रमेश कांडपाल, संजय दुर्गापाल, प्रमोद कुमार, जीवन नाथ वर्मा, प्रदीप बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed