{"_id":"1fbc6ed224d3a774e60e6dde5ca04edf","slug":"congress-workers-have-been-snapped-zero-in-almora-organization-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ता बोले अल्मोड़ा में जीरो हो चुका है संगठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ता बोले अल्मोड़ा में जीरो हो चुका है संगठन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 13 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने जमकर भड़ास निकाली। अनेक कार्यकर्ताओं का कहना था कि अल्मोड़ा में संगठन पूरी तरह निष्क्रिय हो गया है और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में कई बार चार आदमी जुटाने मुश्किल हो जाते हैं। अधिकारी किसी की नहीं सुन रहे हैं। उनका कहना था कांग्रेस में कुछ खास लोग ही आगे रहते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी बात रखी। 71 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकर्ता अख्तर हुसैन ने कहा कि अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस संगठन बिल्कुल खत्म हो चुका है। कांग्रेस के कार्यक्रमों में कार्यकर्ता पहुंचते ही नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने विधायक मनोज तिवारी के कार्यों को अभूतपूर्व बताया। इंटक के दीपक मेहता ने कहा कि कांग्रेस को चाटुकारों से मुक्ति दिलाई जाए। उन्होंने दावा किया कि वह किसी भी वक्त सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र कर सकते हैं लेकिन दूसरी तरफ कई ऐसे नेताओं को आगे किया जा रहा है जिनके पास 10 आदमी भी नहीं हैं।
मनोज सनवाल ने कहा कि कांग्रेस के अनेक पर्यवेक्षक बाराती बनकर आते हैं और दो चार लोगों के साथ कुछ देर बैठकर लौट जाते हैं। उन्होंने कहा अल्मोड़ा में कांग्रेस का कोई कार्यालय तक नहीं है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस संगठन काफी कमजोर हो चुका है और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने वाला कोई नहीं है।
उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाए के भुगतान, रोप-वे और टनल योजनाओं का मामला भी उठाया। नूर अकरम खान ने कहा कि अल्मोड़ा में कांग्रेस संगठन जीरो हो गया है। वह बोले विधायक मनोज तिवारी अपने दम पर जीतते हैं। डा. आशा मेहता ने महिला सशक्तिकरण के लिए जिला स्तर पर समितियां गठित करने की बात कही।
नीलू पंत ने कहा कि आज अफसर ऊंची पहुंच वालों की ही सुन रहे हैं। स्कूलों की दशा खराब हो चुकी है। निर्माणाचार्य समिति के उपाध्यक्ष गुड्डू भोज का कहना था कि लोनिवि के अफसर उनकी नहीं सुन रहे हैं और आज तक समिति की बैठक नहीं हुई है।
इस मौके पर राधा बंगारी, जगदीश पांडे, ममता तिवारी, गोपाल गुरुरानी, तारा दत्त तिवारी, वीरेंद्र आर्या आदि कार्यकर्ताओं ने विचार रखे। कार्यकर्ताओं को सुनने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
इन दिनों सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरु होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपनी शिकायतों के लिए सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।