फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress workers flung the statue of state government

कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेे फूंका प्रदेश सरकार का पुतला 

Sat, 10 Mar 2018 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 10 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Congress workers flung the statue of state government
प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

जिला विकास प्राधिकरण लागू करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नारेबाजी की और प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां पर जिला विकास प्राधिकरण को लागू कराने को औचित्यहीन बताते हुए जिला विकास प्राधिकरण को निरस्त करने की मांग की। 

विज्ञापन


 चौघानपाटा में एकत्र कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सभा करते हुए कहा कि जिला विकास प्राधिकरण में जटिल नियम हैं, इससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुल्क के नाम पर हजारों रुपये गरीबों से ऐंठे जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण लागू कर सरकार गरीब जनता को पलायन के लिए मजबूर कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण को शीघ्र निरस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। धरने को जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने संबोधित किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, दीप डांगी, मनोज सनवाल, हर्ष कनवाल, दीपा त्रिपाठी, दीपा साह, पंकज वर्मा, अधिक्ता राजीव कर्नाटक, सुनील कर्नाटक, दानिश खान, दीपांशु पांडे, मदन डांगी, विनोद वैष्णव, राबिन भंडारी, निर्मल रावत, वैभव पांडे, परवेज सिद्दीकी, अख्तर हुसैन, रमेश नेगी, शरद साह, खजान मिश्रा, नारायण राम, सुंदर बिष्ट, रमेश बिष्ट, रमेश आर्या, कार्तिक साह, आनंद बिष्ट, कृष्णा लटवाल, प्रमोद कुमार, मंजू कांडपाल, जितेंद्र तिलारा, मोहन सिंगवाल, जितेंद्र अधिकारी आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed