फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress wins in Dwarahat block, the most talked about seat of Almora district

Almora News: अल्मोड़ा जिले की सबसे चर्चित सीट द्वाराहाट ब्लॉक में कांग्रेस की जीत

Fri, 15 Aug 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 15 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress wins in Dwarahat block, the most talked about seat of Almora district
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जिले की सबसे चर्चित ब्लॉक द्वाराहाट में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। यहां पर भाजपा के हाथ करारी हार लगी है। हार के पीछे का कारण भाजपा जुटा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. आरती किरौला को 23 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी ममता भट्ट को 15 और उपपा प्रत्याशी कुंती फुलारा को एक मत मिला है। ज्येष्ठ प्रमुख पर कांग्रेस के ही सुनील कांडपाल ने 22 मत पाकर जीत दर्ज की है। कनिष्ठ प्रमुख के पद पर भी कांग्रेस की चंपा अधिकारी ने 23 मतों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस की इस जीत के पीछे डॉ. आरती किरौला के पिता पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला और उनके भाई निवर्तमान प्रमुख दीपक किरौला की मजबूत रणनीति मानी जा रही है। पंचायत चुनाव के बाद से ही द्वाराहाट ब्लॉक चर्चाओं में रहा। मतदान से एक दिन पूर्व बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों का राजनीतिक अपहरण करने का आरोप लगाया था। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट कर्णप्रयाग हाईवे पर चक्काजाम कर दिया था। देर रात आठ बजे लोगों के आग्रह के बाद कांग्रेस ने आंदोलन समाप्त किया था। मतदान और मतगणना के दिन भी दोनों के बीच बहस के बाद ईंट और पत्थर चले थे। ये ही नहीं चुनाव परिणाम आने के बाद यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने कई राउंड फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed