{"_id":"5de8f84e8ebc3e54d34665ef","slug":"congress-protest-against-development-authority-ranikhet-news-hld3666733168","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट में विकास प्राधिकरण के विरोध में कांग्रेस का जुलूस प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट में विकास प्राधिकरण के विरोध में कांग्रेस का जुलूस प्रदर्शन
विज्ञापन
प्राधिकरण के खिलाफ जुलूस प्रदर्शन करते पूर्व विधायक मदन बिष्ट और अन्य कांग्रेसी। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकास प्राधिकरण हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हो गए हैं। पूर्व विधायक मदन बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला और बाद में तहसील मुख्यालय में धरना दिया। पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि आम जनता पर विकास प्राधिकरण के काले कानून थोपे जा रहे हैं। जिस कारण जनता परेशान है। जब तक प्राधिकरण नहीं हटेगा तब सरकार की इस जनविरोधी नीति को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। बाद में एसडीएम आरके पांडेय को ज्ञापन भी सौंपा गया।
पूर्व विधायक मदन बिष्ट के नेतृत्व में एकजुट हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला। विकास प्राधिकरण को सरकार का जनविरोधी कानून बताया। नारे लिखी पट्टिकाओं के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि प्राधिकरण के नियमों के चलते आम जनता का जीना दूभर हो गया है।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन साह, पीसीसी सदस्य गणेश कांडपाल, चौखुटिया ब्लाक अध्यक्ष गोपाल मासीवाल, निर्मल मठपाल, राजेंद्र रौतेला, द्वाराहाट ब्लॉक अध्यक्ष डिगर सिंह, नगर अध्यक्ष कमल साह, पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला, विशन राम, वीरेंद्र बजेठा, चंदन नेगी आदि ने भी प्राधिकरण को हटाने के लिए एकसुर में मांग उठाई। कहा कि जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत की बैठकों में विकास प्राधिकरण के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पास किया जाएगा। चौखुटिया, मासी आदि स्थानों पर आंदोलन किए जाएंगे। बाद में उपजिलाधिकारी आरके पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।