फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress on sit-in protest against BJP government

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसी बैठे गांधी पार्क पर धरने में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Congress on sit-in protest against BJP government
अल्मोड़ा। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने मांग की कि केंद्र सरकार की नौकरियों में उत्तराखंडवासियों को आरक्षण मिले और प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले। बाद में विरोध स्वरूप चौघानपाटा में बिजली और पानी के बिलों की प्रतियां भी जलाईं।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार उत्तराखंडियों के पुश्तैनी वनाधिकार और हक-हकूक बहाल करे। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह एक गैस सिलिंडर, बिजली और पानी निशुल्क सरकार उपलब्ध कराए। आरोप लगाया कि सरकार बिजली और पानी के मूल्य में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। जड़ी-बूटियों पर स्थानीय समुदाय का अधिकार बहाल हो। राज्यवासियों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क मिलें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों द्वारा जनहानि पहुंचाने पर प्रभावित परिवार को 25 लाख रुपये क्षतिपूर्ति और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुकसान पहुंचाने पर प्रति नाली पांच हजार रुपये क्षतिपूर्ति किसान को मिले। राज्य में अविलंब चकबंदी करने की भी मांग की गई। विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा सरकार पर जनहितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी और मदन बिष्ट, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, लता तिवारी, राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed