फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress MLA in Jageshwar

कुंजवाल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA in Jageshwar
ग्राम पंचायत काफली में हुई कांग्रेस की बैठक में मौजूद विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विकासखंड धौलादेवी के ग्राम पंचायत काफली में हुई बैठक में जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं इस मौके पर लोगों ने विधायक के सम्मुख क्षेत्र की समस्याएं रख समाधान की मांग की।
विज्ञापन

कुंजवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र में सड़क से जोड़ा। पेयजल समस्या के समाधान को पंपिंग योजना बनाई। कालेज, आईटीआई, पालीटेक्निक, इंदिरा आवास सहित अन्य विकास योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने कई विकास कार्यों को रोकने का काम किया है। एक अरब की लागत से गुरुड़ाबांज में हरिराम टम्टा शिल्पकार कौशल उन्नयन संस्थान बनना था लेकिन भाजपा सरकार ने इसे भी रोक दिया है, जिसका खामियाजा युवाओं को भोगना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश को जाति, धर्म के आधार पर बांटने का काम कर रही है, जिससे वर्तमान में देश में तनाव की स्थिति बनी हुई है। यह सरकार गरीबों, बेरोजगार युवाओं और किसानों को लगातार परेशान कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2022 में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जीजान से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी की सदस्यता लेने वालों का जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने स्वागत किया। वहां ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह सतवाल, दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रकाश भारती, राजेंद्र सिंह, संतोष प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed