फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress leaders gave demonstration at headquarters of Gurudranjh Tehsil

कांग्रेसियों ने दिया गुरुड़ाबांज तहसील मुख्यालय में धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders gave demonstration at headquarters of Gurudranjh Tehsil
तहसील मुख्यालय गुरुड़ाबांज प्रांगण में धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत विकास योजनाओं को अवरुद्ध करने और बढ़ती महंगाई समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गुरुड़ाबांज तहसील कार्यालय प्रांगण में भाजपा सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा सरकारों पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के दाम बढ़ने से आम जनता त्रस्त है। सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन में मिलने वाली छूट और खाद्यान्न में कटौती कर दी गई है। इससे गरीब परिवार परेशान हैं। कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरुड़ाबांज में हरि प्रसाद टम्टा हस्तशिल्प उन्नयन संस्थान स्वीकृत कराया, लेकिन इसका काम बजट के अभाव में एक साल से ठप पड़ा है। शासनादेश के बावजूद दन्यां और भनोली में महाविद्यालय नहीं खोले गए हैं। स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि स्वीकृत ध्याड़ी उप तहसील अब तक अस्तित्व में नहीं आ सकी है। सभा में ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, दीवान भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, रमेश कांडपाल, हीरा डोलिया, हरीश डालाकोटी, धर्मेंद्र सिंह बनौला, धन सिंह मेहता, शेर सिंह भैसोड़ा, दिनेश जोशी, खीमानंद पांडे, राजेंद्र बिष्ट, दीवान सिंह सतवाल, हरिमोहन भट्ट, धीरेंद्र बोरा, गणेश पांडे, आनंद प्रसाद, कैप्टन रमेश चंद्रा, कमल बिष्ट आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed