फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   congress

कांग्रेस सरकार से भाजपा का अघोषित समझौता

Tue, 08 Dec 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 08 Dec 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांतिदल के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार से भाजपा ने अघोषित समझौता कर लिया है। जिसके चलते प्रदेश बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। कहा कि देहरादून में चाय बागान की जमीन को स्मार्ट सीटी के नाम पर खुर्द-बुर्द करने के बजाए गैरसैंण, चौखुटिया और द्वाराहाट जैसे अविकसित ब्लाकों को स्मार्ट सीटी बनाने की पहल की जानी चाहिए।
विज्ञापन

श्री त्रिपाठी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा, रोजगार, शिक्षा, पेयजल, सड़क और कृषि बदहाल हैं पलायन की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। कहा कि जहां उत्तराखंड में शराबबंदी लागू होनी चाहिए वहीं मुख्यमंत्री भांग की खेती की बात कर युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहते हैं। कहा कि नानीसार में गांव वासियों की कई एकड़ जमीन निजी हाथों  बेचने का षड़्यंत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्री त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध उक्रांद जन जागरण अभियान चलाएगा। 26 और 27 दिसंबर को रुद्रपुर में होने वाली केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में गैरसैंण में स्थायी राजधानी और नानीसार और देहरादून के निकट चाय बागान की जमीन को खुर्दबुर्द करने के विरोध में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। वार्ता में जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, ब्लाक अध्यक्ष आनंद किरौला, श्याम सिंह मेहरा, नरेंद्र मेहरा, आनंद नाथ और रमेश अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

 चौखुटिया में पत्रकार वार्ता से पूर्व पार्टी पदाधिकारियों से मंत्रणा करते यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी।(फोटो08एएलएमसीएचके01पी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed