फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress has 55 years of rule exploitation of Dalits: dushyanta

कांग्रेस ने 55 साल के राज में दलितों का किया शोषण : दुष्यंत

Fri, 21 Oct 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 21 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Congress has 55 years of rule exploitation of Dalits: dushyanta
लम्मेलन में नेताओं का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया, लेकिन अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए काम नहीं उठाए। यह समाज आज भी गरीब है। कांग्रेस ने हमेशा दलितों को वोट बैंक समझा और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का शोषण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट में हुए भाजपा के अनुसूचित जाति सम्मान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र में काबिज मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं  शुरू कर दी हैं। केंद्र की नीतियों से प्रभावित होकर अनुसूचित जाति समाज के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड की सत्ता पर काबिज होगी और दलितों के उत्थान के लिए काम करेगी। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मगन लाल ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में दलित समाज हमेशा उपेक्षित रहा।
विज्ञापन


आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। भाजपा नेत्री क्षेत्र की पूर्व विधायक रेखा आर्या ने कहा कि रावत सरकार ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की हमेशा उपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए कोरी घोषणाएं की, जो आज तक भी पूरी नहीं हो पाई हैं। अब दलित समाज जाग गया है और कांग्रेस के छलावे में आने वाला नहीं है। सभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या, चंदन लाल टम्टा, राजेश आर्या आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता बहादुर राम और संचालन रवि रौतेला ने किया। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। जिनका पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सम्मेलन मे सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, राजेंद्र कैड़ा, महेश नयाल, मोहन दोसाद, कृपाल नयाल, दीवान सिंह अधिकारी, हरीश राम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed