फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress busy in making Rahul Gandhi's Almora public meeting a success

Almora News: राहुल गांधी की अल्मोड़ा जनसभा को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Congress busy in making Rahul Gandhi's Almora public meeting a success

विज्ञापन

अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आगामी चार जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस जोरशोर से तैयारियों में जुटी है। जनसभा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से जनसभा में शामिल होने की अपील की।
नगर भ्रमण के दौरान यशपाल आर्य ने व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों से मुलाकात कर कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जनसभा प्रदेश और विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होगी, जिसमें जनता की समस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जनसभा की जानकारी देने और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चार जून की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए संगठन पूरी ताकत से जुटा हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को जनसभा का निमंत्रण दिया। इस दौरान विधायक मनोज तिवारी, जिला अध्यक्ष गुड्डू भोज, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, डॉ मनोज जोशी, अख्तर हुसैन, पार्षद वैभव पांडे आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed