फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress burnt the effigy of Girdhari Lal Sahu.

Almora News: कांग्रेस ने फूंका गिरधारी लाल साहू का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of Girdhari Lal Sahu.

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के महिलाओं के प्रति दिए गए आपत्तिजनक और अपमानजनक बयान के विरोध में रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक में गिरधारी लाल साहू पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा की महिला-विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।

इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। सभी ने एक स्वर में महिला-विरोधी बयान की कड़ी निंदा करते हुए गिरधारी लाल साहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में महिला नगर अध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कमलेश बोरा, कुलदीप कुमार, गोपाल सिंह देव, सोनू सिद्दीकी, रजनी जोशी, स्वेता डोगरा, नैना, राशि, गीता, सुनीता, चम्पा, शैलजा, नेहा बिष्ट, दीपा बिष्ट, त्रिलोक आर्या आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed