फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress briefs Bharat Jodo Abhiyan

भारत जोड़ो यात्रा के जरिए सरकार की नाकामियों को सामने लाएगी कांग्रेस: यादव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Congress briefs Bharat Jodo Abhiyan
अल्मोड़ा के सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र या? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर से बदरीनाथ के माणा गांव से शुरू करेगी। यात्रा के जरिये सरकार की नाकामी को सामने लाया जाएगा। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दों पर बात की जाएगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती से 19 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती तक हर जिले के गांव-गांव यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून और व्यवस्था, भर्ती घोटालों को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के सामने जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में पारदर्शी तरीके से काम किया होता तो अपराधी एक-एक कर नहीं छूटते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले में हाकम सिंह को बड़ा चेहरा बनाकर सामने पेश किया गया जबकि इसके सफेदपोश आज भी सामने नहीं आ सके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की जघन्य हत्या हुई और हत्या के बाद सबूत नष्ट करने की जो कोशिश की गई वह जगजाहिर है। इस प्रकरण पर कांग्रेस सीबीआई जांच की मांग कर रही है। हरिद्वार के पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार पर माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने वहां सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केवल सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed