फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress blasts effigy of Minister of Drinking Water

कांग्रेस ने पेयजल मंत्री पंत का पुतला फूंका

Wed, 03 Jan 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 03 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Congress blasts effigy of Minister of Drinking Water
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

अल्मोड़ा स्थित द्वितीय निर्माण शाखा पेयजल निगम कार्यालय को हल्द्वानी स्थानांतरित करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चौघानपाटा में प्रदेश के पेयजल मंत्री प्रकाश पंत का पुतला फूंका और नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत सरकार पर अल्मोड़ा का विकास विरोधी होने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि द्वितीय निर्माण शाखा पेयजल निगम कार्यालय से अल्मोड़ा समेत जागेश्वर, सोमेश्वर विधानसभाओं में करोड़ों रुपये की लागत की पेयजल योजना निर्माणाधीन हैं। विभाग को स्थानांतरण करके प्रदेश सरकार पेयजल योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल रही है। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री रेखा आर्य और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान की चुप्पी प्रदेश सरकार के पहाड़ विरोधी होने का संकेत दे रही है। 
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, अख्तर हुसैन, दीप सिंह डांगी, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, भीमा पवार, हर्ष कनवाल, हेम जोशी, नवाज खान, हेम तिवारी, रमेश नेगी, पूरन बिष्ट, तारा जोशी, निर्मल रावत, दीपक कुमार, पंकज वर्मा, संजू कांडपाल, पूनम आर्या, राबिन भंडारी, परवेज सिद्दकी, गोपाल खोलिया, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, खजान मिश्रा आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed