फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congresman attend Meeting for Bharat Jodo Yatra

उत्तराखंड के हर जिले में जाएगी यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Congresman attend Meeting for Bharat Jodo Yatra
अल्मोड़ा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में मौजूद मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, ? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा उत्तराखंड के हर जिले में जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक से इस यात्रा के लिए दो लोगों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

धारानौला में एक होटल में छह पर्वतीय जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में देवेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने 1300 से 1400 किमी की यात्रा की है। राहुल गांधी के अलावा देश में कोई ऐसा नेता नहीं है जिसने इस तरह की यात्रा करने की हिम्मत की हो। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस यात्रा से सीख लेकर भाजपा और अन्य दल भी लोगों के मनों को जोड़ने का काम करें। जनता को एक धागे में पिरोने का काम करें।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों, जर्जर हो चुकी कानून व्यवस्था को जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के अंतिम गांव माणा से भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर से शुरू होगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरण पर है। युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर छला जा रहा है। बैठक में अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और चमोली के जिलाध्यक्षों, पीसीसी सदस्यों और ब्लाक अध्यक्ष शामिल हुए। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, सुमित्तर भुल्लर, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, डीडीहाट जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी, नैनीताल जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, बागेश्वर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, चंपावत जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, चमोली जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, रामनगर पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल आदि।
गुलामी के प्रतीकों को बदलने के बजाए आरएसएस को समाप्त करे भाजपा : माहरा
अल्मोड़ा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) गुलामी का प्रतीक है। भाजपा को सबसे पहले आरएसएस को समाप्त करना चाहिए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए माहरा ने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार को गुलामी के प्रतीकों को बदलने के बजाए गुलामी के प्रतीक आरएसएस को पहले समाप्त करना चाहिए। मेहरा ने कहा कि गुलामी का सबसे बडा प्रतीक संघ परिवार है जिसने क्विक इंडिया मूवमेंट का विरोध किया था।
धर्म और जाति की राजनीति कर रही भाजपा: यशपाल
अल्मोड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया है कि भाजपा धर्म और जाति की राजनीति कर रही है जबकि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश को एकजुट कर रही है। प्रदेश सरकार महंगाई और बेरोजगारी को कम करने में पूरी तरह असफल हई है। यूकेएसएसएससी भर्ती घोटोले के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि इस घोटाले की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में सीबीआई करे।
अल्मोड़ा जिले में होने के बाद भी नहीं पहुंचे हरीश रावत
जहां पूर्व सीएम की जरूरत होगी, वह वहां रहेंगे और यात्रा का भी नेतृत्व करेंगे: यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में हुई बैठक में पूर्व सीएम हरीश रावत के मौजूद न होने पर कांग्रेसियों में अंदरखाने चर्चा होती रही। जबकि वह अल्मोड़ा जिले में ही थे और काशीपुर जाते समय मोहान पर सड़क पर धरने पर बैठे थे।

पत्रकारों ने जब इस बारे में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने पूछा तो उन्होंने कहा कि यह ब्लाक, जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि हर जगह हर नेता नहीं आ पाते हैं। जहां पूर्व सीएम हरीश रावत की जरूरत होगी, वह वहां रहेंगे और यात्रा का भी नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed