फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congregation of BJP workers blow up Congress

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका

Mon, 29 May 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
 Congregation of BJP workers blow up Congress
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका - फोटो : amar ujala

 कार्यकर्ताओं ने केरल में कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर गायों को काटकर उनका मांस कन्नूर जिला कलक्ट्रेट के सामने दुकान लगाकर बेचने के विरोध में सोमवार को चौघानपाटा में कांग्रेस का पुतला फूंका। उन्होंने इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।

विज्ञापन



इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केरल में कांग्रेस महागठबंधन की सरकार है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सरेआम गायों को काटना और उनका मांस बेचना देश के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने इस घृणित कार्य के लिए केरल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन



पुतला फूंकने वालों में मोर्चा अध्यक्ष महेश नयाल, कुमाऊं सह संयोजक विनीत बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री सुनील बिष्ट, कमल बिष्ट, भाजपा महामंत्री रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, गणेश जलाल, दयाशंकर, मोहित कपकोटी, मनोज जोशी, आनंद भोज आदि शामिल थे। बाद में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय पूज्यनीय मानी गई है। पूरे देश में गो वध पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि केरल में हुई घटना से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा केरल में जो कुछ हुआ वह शर्मनाक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed