फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   conceitedness in youngsters makes business persons tensed

छात्रों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से व्यापारी भी चिंतित

Wed, 01 Nov 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Wed, 01 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
युवाओं के स्मैक और चरस के नशे के चपेट में आने से व्यापारी वर्ग भी चिंतित है। व्यापारियों का कहना है कि बच्चों के प्रति अभिभावकों के साथ ही शिक्षकों को भी सचेत रहना होगा। बच्चों का घर और विद्यालय में सही मार्गदर्शन जरूरी है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए समाज को सचेत रहना होगा। 
विज्ञापन


युवाओं में नशे की लत समाज के लिए चिंताजनक है। अभिभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन करने के साथ ही उनकी गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें। विद्यालयों को भी इस संबंध में बच्चों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रकाश रावत, व्यापारी।

नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से समाज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर युवा वर्ग इसकी चपेट में अधिक आ रहा है। व्यापारी वर्ग का भी दायित्व है कि वह इसके खिलाफ अभियान चलाए। विद्यालय प्रशासन भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवन वर्मा, व्यापारी।

अभिभावकों को बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए। माता, पिता बच्चों को अधिक से अधिक समय दें और उनकी बातों को गहराई से सुनें। उन्हें अच्छा तथा बुरे का आभास कराएं। आसपास के लोगों को भी युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में फंसने से बचाना चाहिए।

मनोज सिंह पवार, महासचिव, व्यापार मंडल। 

बदलते परिवेश में युवा तेजी से नशीले पदार्थों के आदी हो रहे हैं। कई बार छोटे स्कूली बच्चे भी देखादेखी नशीले पदार्थों का सेवन कर लेते हैं। अभिभावकों क्रो समय-समय पर स्कूल जाकर शिक्षकों से राय लेनी चाहिए। यदि बच्चा घर में कुछ अटपटा व्यवहार कर रहा है तो उसकी काउंसलिंग करानी चाहिए।
धीरज कुमार, व्यापारी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed