फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Complete the work of intakewell by the end of the month

माह के अंत तक इंटेकवैल का कार्य पूरा कर लें

Wed, 07 Mar 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 07 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Complete the work of intakewell by the end of the month
अधिकारियों के साथ इंटेकवैल का निरीक्षण करतीं डीएम। - फोटो : अमर उजाला

 जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने आज कोसी नदी में निर्माणाधीन इंटेकवैल का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारियों को इस माह के अंत तक इंटेकवैल का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले पंद्रह बीस-दिनों में कोसी बैराज के गेट बंद करने की कार्रवाई पूर्ण कर ली जाए, ताकि नगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गरमी के सीजन में पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह अमर उजाला में इंटेकवैल के निर्माण की धीमी गति को लेकर खबरें प्रकाशित की गई थीं। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बुधवार को निर्माणाधीन इंटेकवैल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गरमी में पेयजल किल्लत न हो इसके देखते हुए इंटेकवैल का निर्माण कार्य माह के अंत तक पूरा कर लिया जाए। कार्य पूर्ण होने के बाद पानी पंप करने के लिए पाइप (सेक्शन पाइप) डालने की कार्यवाई भी जल्द पूरी करें। साथ ही अन्य कार्य भी तेजी से करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य पूर्ण होने तक अस्थायी बांध का निर्माण किया गया है, जिससे नगर की पेयजल आपूर्ति सुचारू रहे। अस्थायी बांध बनाए जाने से पेयजल किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि अगले 15 से 20 दिनों में बैराज के गेट बंद करने की कार्रवाई पूर्ण कर ली जाए। इसके बाद सिंचाई विभाग बैराज टेस्टिंग का कार्य करे। उन्होंने सभी कार्य अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों से कहा कि नगर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल किल्लत नहीं हो इसके लिए अभी से तैयारी कर लें। पंप और मोटरों को दुरुस्त कर लिया जाए। निर्माणाधीन इंटेकवैल के समीप पड़े मलबे को हटाने के लिए एसडीएम सदर और अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए और कहा कि डंपिंग जोन चिन्हित कर मलबा हटाएं। निरीक्षण के दौरान पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता एन लाल, सिंचाई विभाग के ईई विनोद कुमार, सहायक अभियंता पीके पाठक, जल निगम के केडी भट्ट, जल संस्थान के मनीष कुमार, मुकेश कुमार, पेयजल निगम के अपर सहायक अभियंता वाईएस लस्पाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed