फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Complete the pumping plan soon

सल्ट के एसडीएम ने किया कोटेश्वर-शशिखाल पंपिंग योजना का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Complete the pumping plan soon
कोटेश्वर-शशिखाल पंपिंग योजना का निरीक्षण करते एसडीएम राहुल साह। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सल्ट राहुल शाह ने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ कोटेश्वर-शशिखाल पंपिंग योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना का निर्माण जल्द पूरा कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने योजनाओं के पांच फेजों मौलेखाल स्थित टैंक, मेहरखेत और चमड़खान में पंपिंग स्टेशन, स्याहीलैंण और चमोड़ी में आईवेल (कुंवा) के निर्माण कार्य की जांच की। सभी पंपिंग स्टेशनों में इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल कार्य पूरा हो गया है। पंप स्थापित कर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। एसडीएम ने कहा कि मेहरखेत और स्याहीलैंण में पीएमजीएस योजना के तहत सड़क निर्माण से कुछ स्थानों पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो सकती है। पीएमजीएसवाई को सड़क निर्माण के दौरान पाइप लाइन की सुरक्षा को सावधानी बरतने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि चमोड़ी गांव में रामगंगा नदी में आईवेल का निर्माण पूर्ण नहीं हुआ है। उन्हें बताया गया कि बरसात में अत्यधिक बारिश होने से कुएं में काफी मिट्टी आ गई थी। पानी को साफ करने के लिए नया फिल्ट्रेशन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पेयजल निगम के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बताया गया कि फिल्ट्रेशन का कार्य दो माह में पूरा जाएगा। उपजिलाधिकारी ने कहा कि योजना के निर्माण की समीक्षा प्रति सप्ताह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed