फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Complete the preparations for Shravani Fair on time: DM

श्रावणी मेले की तैयारियां समय पर पूरी करें: डीएम

Fri, 31 May 2019 11:37 PM IST
Deepak Negi दीपक नेगी
Updated Fri, 31 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Complete the preparations for Shravani Fair on time: DM
जागेश्वर के श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी नितिन भदौरिया। - फोटो : amar ujala
जागेश्वर में जुलाई में होने वाले प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से क्षेत्र की सड़कों को 25 जून तक दुरुस्त करने, जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पेयजल की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए टैंकरों की व्यवस्था करने, पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुग्ध विकास के अधिकारियों को मेले में दूध की आपूर्ति सुनिश्चित करने, डीएसओ को खाद्य सामग्री की उपलब्धता बनाए रखने, ऊर्जा निगम और उरेडा को प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने, वाहनों को खड़ा करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी को नवनिर्मित पार्किंग का निरीक्षण कर उसे केएमवीएन को हस्तांतरित के लिए निर्देशित किया गया।  बैठक में जागेश्वर मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट, उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल ने भी कई समस्याएं व सुझाव रखे। बैठक में सीडीओ मनुज गोयल, एसडीएम भनोली व मेलाधिकारी मोनिका, एडीएम बीएल फिरमाल, डीएसपी कमल राम आर्या, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.हयांकी, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान केेएस खाती, एआरटीओ आलोक जोशी, दीपा पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed