फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   complainant. appear. person. case was dismissed.

Almora News: शिकायतकर्ता खुद उपस्थित नहीं हुआ, वाद निरस्त

Sun, 27 Jul 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 27 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
complainant. appear. person. case was dismissed.
अल्मोड़ा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अल्मोड़ा ने सुनवाई में वाद दायर करने वाले व्यक्ति के खुद उपस्थित नहीं होने पर वाद को निरस्त कर दिया है। शिकायतकर्ता ने डाकघर अल्मोड़ा के खिलाफ वाद दायर कराया था। डाकघर प्रबंधन का कहना था कि वह उतने की रुपये दे सकते हैं जितने आरडी में जमा हो। रुपये जमा करने वाला एजेंट पोस्ट ऑफिस का नहीं है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कमलेश पाटनी ने जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर कराया था कि उन्होंने पोस्ट ऑफिस में एजेंट के माध्यम से आरडी खुलवाई थी। जब वह पासबुक में एंट्री कराने गया तो पता चला कि उनके आरडी अकाउंट में एजेंट ने रुपये जमा नहीं किए जबकि एजेंट ने रुपये लेने की रसीद दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद उसने जिला उपभोक्ता पारितोष आयोग में वाद दायर किया था। आयोग की ओर से सुनवाई के लिए उन्हें नोटिस दिया था, लेकिन वह खुद सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल, सदस्य सुरेश चंद्र कांडपाल, विद्या बिष्ट ने शिकायतकर्ता कमलेश पाटनी के सुनवाई में उपस्थित नहीं होने पर वाद को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed