फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Commotion in BDC, boycott

बीडीसी में हंगामा, बहिष्कार

Fri, 20 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 20 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Commotion in BDC, boycott

क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में सड़क, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याएं छाई रहीं। सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाई। इस दौरान लोनिवि और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सही जवाब न देने पर सदस्यों ने सदन का बहिष्कार कर दिया, बाद में सीएमओ, ब्लाक प्रमुख के समझाने के बाद पुन: बैठक हुई। विभागीय अधिकारियों से विकास कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग भी की गई।

विज्ञापन


यहां ब्लाक सभागार में हुई बैठक में लोनिवि पर हुई चर्चा के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न सड़कों की स्थिति की जानकारी दी, लेकिन सदस्यों ने नाराजगी जताई, कहा कि हर बैठक में अधिकारियों का एक ही जवाब होता है। 2004 से स्वीकृत सड़कों में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुए हैं। बयेला-नाड़, फल्द्वाड़ी सड़क का मुद्दा छाया रहा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई गई। स्वास्थ्य विभाग की चर्चा में मनेला आदि अस्पतालों में डाक्टरों की शीघ्र नियुक्ति की मांग उठाई गई। विभागीय अधिकारी बगवालीपोखर के अस्पताल में बिजली का बिल जमा न होने के मामले में सही जवाब नहीं दे पाए, जिसके चलते सदन का बहिष्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बाद में सीएमओ केसी भट्ट, ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट के आश्वासन के बाद बैठक दोबारा शुरू हुई। ऊर्जा निगम से खस्ताहाल पोल बदलने, लो वोल्टेज, बिलों की गलतियों को शीघ्र सुधारने को कहा गया। स्कूलों में शिक्षकों की कमी आदि समस्याओं पर चर्चा हुई। खाद्य सुरक्षा राशन कार्ड बनाने की मांग उठाई गई। प्रधान विपिन पंत, इंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, आनंद पांडे, दिवाकर कार्की, सांसद प्रतिनिधि कैलाश भट्ट, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट, उम्मेद सिंह, लाल सिंह, बीडीसी सदस्य नारायण सिंह अधिकारी, ममता भट्ट, गोकुल सिंह राणा, ललित मोहन पांडे आदि ने जनसमस्याएं उठाई। बीडीओ रमेश चंद्रा ने संचालन किया। बैठक में एसडीएम एपी बाजपेयी, जिला पंचायत सदस्य बचुली देवी, नीरज कुमार, दीपा आर्या, ज्येष्ठ प्रमुख महेंद्र अधिकारी, कनिष्ठ उपप्रमुख चंद्रशेखर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान संगठन का चुनाव 24 मार्च को
द्वाराहाट। द्वाराहाट ब्लाक के प्रधान संगठन का चुनाव 24 मार्च को होगा। प्रधान हिम्मत सिंह, विपिन पंत आदि ने सभी प्रधानों से बैठक में पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed