{"_id":"5fbfaba98ebc3eefbb07740e","slug":"committee-reached-almora-to-investigate-intakewell-almora-news-hld4052344139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन के निर्देश पर इंटेकवेल की जांच को दो सदस्यीय कमेटी अल्मोड़ा पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन के निर्देश पर इंटेकवेल की जांच को दो सदस्यीय कमेटी अल्मोड़ा पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शहर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोसी नदी में 1.14 करोड़ लागत से बने इंटेकवेल में अनियमितता की शिकायत की जांच को शासन की तकनीकी सलाहकारों की दो सदस्यीय कमेटी अल्मोड़ा पहुंची। कमेटी ने कोसी जाकर इंटेकवेल की जांच की। इस संबंध में पेयजल निर्माण निगम के अधिकारियों से भी जानकारी ली। जांच करने के बाद कमेटी देहरादून लौट गई है।
कोसी नदी में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से इंटेकवेल का निर्माण हुआ है। निर्माण के बाद इंटेकवेल में लीकेज की शिकायत मिली थी। हालांकि बाद में विभाग ने इस कमी को दूर कर लिया था। भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों ने इस मामले को जोरशोर से उठाया था। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री समेत पेयजल मंत्री और शासन के अधिकारियों के समक्ष भी उठाया था। शासन ने पूर्व में इंटेकवेल की जांच के भी आदेश दिए थे।
काफी लंबे समय बाद शासन के निर्देश पर देहरादून से नियोजन विभाग में तकनीकी सलाहकार जीसी जोेशी और डीडी डालाकोटी अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने इंटेकवेल को लेकर पेयजल निगम निर्माण शाखा और जल संस्थान के अधिकारियों से जानकारी ली। जांच कमेटी के सदस्यों ने पेयजल निगम निर्माण शाखा और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ कोसी में इंटेकवेल का मौका मुआयना किया। बाद में उन्होंने मटेला में जल संस्थान के फिल्टरेशन प्लांट, अल्मोड़ा पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण के कार्यों को भी देखा। कमेटी के सदस्यों के साथ पेयजल निगम निर्माण शाखा के सहायक अभियंता ललित गौड़, जल संस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार भी थे।