फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Come back to power in 2017. The block escape

2017 में दोबारा सत्ता में आकर सबसे रोकेंगे पलायन

Sat, 13 Jun 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 13 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों में खाली पड़े 20 हजार पद शीघ्र भरे जाएंगे। इनमें से साढ़े सात हजार पदों पर नियुक्तियां हो गई हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार के बावजूद चार धाम यात्रा शानदार ढंग से चल रही है।

विज्ञापन


 प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। सरकार के कार्यों से भाजपा के लोग बौखला गए हैं। उन्होंने कहा 2017 में कांग्रेस नए संकल्प के साथ दोबारा सत्ता में आएगी। सत्ता में लौटने के बाद पलायन पर रोक लगाएंगे।
विज्ञापन


सर्किट हाउस प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि विभिन्न विभागों में खाली पड़े 20 हजार पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। जिससे बेरोजगारों को भी राहत मिलेगी, साथ ही विभागों का काम आसान होगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए डाक्टरों के पद भी भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार धाम यात्रा शानदार ढंग से चल रही है लेकिन विपक्षी भाजपा के लोग लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं। मलबे में दबा एक कंकाल मिलने पर भाजपा उसे गलत तरीके से पेश कर रही है। सरकार श्रद्धालुओं को बुलाने के प्रयास में जुटी है लेकिन भाजपा के लोग कह रहे हैं कि चार धाम यात्रा में जाने में खतरा है।

 प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं, युवाओं, कलाकारों, मजदूरों, बुजुर्गों के साथ ही शिल्पकारों, गरीबों के उत्थान के लिए कदम उठाए हैं। सड़कों को बेहतर बनाया जा रहा है। अल्मोड़ा में ही मेडिकल कालेज, कोसी बैराज, नर्सिंग कालेज सहित कई योजनाओं को मंजूरी मिली है, लेकिन सरकार द्वारा किए गए कार्यों को कार्यकर्ता नहीं भुना सके तो इससे पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा।

सीएम रावत बोले यहां इतना रोजगार सृजित करेंगे कि बाहर से भी युवा यहां रोजगार तलाशने आएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से 15 जून तक अधिक लोगों को सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने रावत सरकार को सबसे बेहतर सरकार बताया।


दिनेश कुंजवाल, प्रदेश महामंत्री पीतांबर पांडे ने संचालन किया। सभा को  विधायक मनोज तिवारी, सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैंसोड़ा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश कुंजवाल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक आदि ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed