{"_id":"b87eb26ec4fe73886ab2fe6481912e0e","slug":"come-axles-the-number-of-binsra-th-lgunla-oak-kafla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंसरा का धूरा आओ वां लगूंला बांज काफला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंसरा का धूरा आओ वां लगूंला बांज काफला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
Updated Sun, 17 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
मासी में आठ दिन तक चला सल्टिया सोमनाथ मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों की प्रस्तुति पर लोग देर शाम तक झूमते रहे। अंत में प्रतिभागियों और सहयोगियों को सम्मनित किया गया।
विज्ञापन
रविवार को सांस्कृतिक कला मंच विहान अल्मोड़ा के कलाकारों ने वंदना उत्तराखंड देव भूमि से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसी क्रम में सुण दगड़ि बात सुण जा तथा बंसरा का धूरा आओ वां लगूंला बांज, कांफला जैसे गीत व छपेली की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
गायिका कविता भट्ट और गायक शेखर सिजवाली ने भी गीत सुनाए। इस दौरान बांसुरी में संतोष कुमार, हुड़के में विनोद कुमार तथा ढोलक मे शेखर पवार ने संगत की। संचालन रमेश लाल ने किया। वहीं कला मंच के निदेशक देवेंद्र भट्ट सहित मेला समिति के तमाम पदाधिकारी तथा अन्य लोग मौजूद थे। मेला समिति के अध्यक्ष गोपाल मासीवाल ने मेले को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर आठ दिन तक हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाली टीमों तथा मेले को सफल बनाने में विशेष सहयोग देने वालों को मेला समिति ने सम्मानित कर आभार जताया।
विज्ञापन