फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Collision between Kemu bus and pickup on Ranikhet Haldwani highway

Almora News: रानीखेत हल्द्वानी हाईवे पर केमू बस और पिकअप की भिड़ंत

Wed, 12 Jun 2024 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Collision between Kemu bus and pickup on Ranikhet Haldwani highway
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत- हल्द्वानी हाइवे पर पन्याली के पास एक केमू की बस और एक पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की गति कम होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन दुर्घटना के कारण करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को केमू की बस संख्या यूके 04- पीए-0540 सवारियां लेकर रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। जैसे ही यह बस पन्याली के पास पहुंची विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन संख्या यूके-04-सीबी-5236 से उसकी भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के टकराते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और वह बस से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। संयोग से दोनों वाहनों की गति काफी धीमी थी। इस कारण किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। हादसे के दौरान दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद रानीखेत हल्द्वानी हाइवे पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। जिस कारण वाहनों में सवार यात्रियों और सैलानियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने कहा है कि पन्याली के पास संकरा और तीखा मोड़ होने के कारण यहां अक्सर सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। इसलिए सड़क हादसों से बचने के लिए इस मोड़ पर चौड़ीकरण होना काफी जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को कहा गया है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हाे पाई है। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रानीखेत, अशोक धनखड़ ने बताया कि केमू बस व पिकअप के आपस में टकराने की सूचना मिली थी। टीम को मौके पर भेज कर वाहनों को किनारे करवाया गया। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed