फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cold Weather in Almora

Almora News: ठंड के आगोश में जिला, लुढ़का पारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cold Weather in Almora
अल्मोड़ा/रानीखेत। जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार सुबह उठते ही लोगों को घना कोहरा दिखा। शाम होते ही ओस बूंदों के रूप में गिरने लगी। रात गहराते ही फिर घना कोहरा छा गया। ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

जनवरी शुरू होते ही ठंड भी तेजी दिखाने लगी है। अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने से सुबह शहर में हल्का कोहरा दिखा लेकिन बाहरी इलाकों में कोहरा काफी घना रहा। हालांकि दिन भर धूप खिली रहने से कुछ राहत मिली। जिले के पांडेखोला, सरकारी की आली, धारानौला आदि क्षेत्रों में पाल पड़ने से ठंड बढ़ी।
विज्ञापन

आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीखेत, द्वाराहाट क्षेत्र में बड़ी मात्रा में गिर रहे पाले से कड़ाके की ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ गया है। सुबह शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है हालांकि दोपहर में धूप से कुछ राहत है। बारिश के अभाव में सूखी ठंड से मौसमी रोग से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed