{"_id":"69c6c83d1f26084d4a0ac4b9","slug":"cmo-strict-on-ambulance-breakdown-asks-for-reply-in-three-days-almora-news-c-231-1-bgs1001-123526-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एंबुलेंस खराब होने पर सीएमओ सख्त, तीन दिन में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एंबुलेंस खराब होने पर सीएमओ सख्त, तीन दिन में मांगा जवाब
Fri, 27 Mar 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और रेफर के दौरान एंबुलेंस खराब होने के मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है।
शुक्रवार को सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए 108 सेवा के जिला प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं से एक गर्भवती की जान पांच घंटे तक खतरे में रही। अस्पताल में निश्चेतक न होने से महिला का सिजेरियन सेक्शन नहीं हो सका था। हद तो तब हो गई जब रेफर के बाद मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस महज चार किलोमीटर दूर जाकर खराब हो गई। दूसरी एंबुलेंस आने में हुई देरी से प्रसूता को अल्मोड़ा पहुंचने में पांच घंटे लगे थे।
अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में सर्जरी बंद, एंबुलेंस खराब, पांच घंटे तक खतरे में प्रसूता की जान शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया। सीएमओ ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने 108 सेवा के जिला प्रभारी से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। संवाद