{"_id":"59aee0b04f1c1b8c078b4729","slug":"cm-remembers-martyrs-in-khumarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने खुमाड़ में शहीदों को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने खुमाड़ में शहीदों को याद किया
अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने खुमाड़ में शहीदों को याद किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छिमार पपिंग योजना, बदनगढ़ से भौनडांडा पपिंग योजना, इनलो में लघु डाल सिंचाई योजना, मानिला में जड़ी-बूटी, फल उद्यान को बढ़ावा देने, मरचूला में झील का निर्माण करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
जीआईसी खुमाड़ मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने हिमालय और पर्यावरण बचाने के लिए सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की। समारोह में उन्होंने सभी लोगों को इस बाबत शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद दिवस समारोह में जो उन्होंने घोषणाएं की हैं। उनके शासनादेश भी सरकार ने जारी कर दिए हैं। जल्द सभी घोषणाएं मूर्तरूप लेंगी।
विज्ञापन
सीएम द्वारा की गई घोषणाएं ......
- मानिला और मन्हैत में मिनी स्टेडियम।
- मानिला में ईको पार्क और ईको हट्स का निर्माण।
- छिमार पपिंग योजना।
- बदनगढ़ से भौनडांडा पपिंग योजना निर्माण।
- इनलो में लघु डाल सिंचाई योजना।
- मानिला में जड़ी-बूटी, फल उद्यान को बढ़ावा।
- मरचूला में झील का निर्माण।
- सदर से डोटियाल तक सड़क किनारे सुगंधित फूलों से होगा सौंदर्यीकरण।
- सबौली बैंड से तोलबदानी सड़क निर्माण।
- रतखाल से तोलबदानी सड़क निर्माण।
- कुलोली से देवीखाल मार्ग निर्माण।
- शहीद गांव थलमाड़ तक सड़क निर्माण।
- तराड़ी शशिखाल सड़क निर्माण।
- पितना से रणकूना तक मार्ग निर्माण।
- मटेला में पुल का निर्माण।
- सल्ट क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों भैनादेवी, मरचूभा, महादेव, मानिला देवी का सुंदरीकरण।
- मरचूला में रिवर राफ्टिंग को बढ़ावा।
- सल्ट क्षेत्र के मुख्य बाजारों में हाईटैक शौचालय निर्माण।
- हरड़ा-भिकियासैंण मोटर मार्ग का नाम शहीद फौजी गोपाल सिंह के नाम पर रखने की घोषणा।
- हंसीडुंगा से गुज्डजुकोट पपिंग योजना निर्माण।
सीएम ने किया 3.13 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
- जाख-डांग सड़क सुधारीकरण और सीसी कार्य- (51.42 लाख)।
- सैणमानुर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण (55.22 लाख)
- मानिला से बिष्टबाखली तक सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण। (60.61 लाख)
- रतखाल बाजार मोटर मार्ग का डारमकीरण एवं नाली निर्माण (19.36 लाख)
- जमडिय़ागांव तक सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य (37.15 लाख)
- भौनादेवी मंदिर संपर्क मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण। (44.93)
- भौनडांडा से जामड़ीजखल मोटर मार्ग के अवशेष भाग में डामरीकरण। (44.77 लाख)
सीएम के साथ टम्टा और भट्ट भी आए
मौलेखाल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हेलीकाप्टर से अपराह्न 1:50 बजे इंटर कालेज देवायल के मैदान में पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी थे। यहां से सभी लोग शहीद स्मारक पहुंचे और वहां शहीदों के श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात सभा स्थल जीआईसी खुमाड़ के मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन