फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM Pushkar Singh Dhami fulfilled the major demand of Jainti Almora

Almora News: 30 साल बाद मुख्यमंत्री धामी ने पूरी की इलाके की प्रमुख मांग, सीएम के आने से पहले खिसके हरीश रावत

Mon, 26 Aug 2024 11:46 AM IST
हीरा मेहरा पूरन भंडारी, संवाद
पूरन भंडारी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 Aug 2024 11:46 AM IST
सार

जैंती में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धामद्यो, कुटोली तक पंपिंग योजना का निर्माण करने की घोषणा कर सालमवासियों की 30 साल पुरानी मांग पूरी की है। इस योजना से जैंती के 30 से अधिक गांवों को जलापूर्ति होगी।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami fulfilled the major demand of Jainti Almora
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के जैंती में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धामद्यो, कुटोली तक पंपिंग योजना का निर्माण करने की घोषणा कर सालमवासियों की 30 साल पुरानी मांग पूरी की है। इस योजना से जैंती के 30 से अधिक गांवों को जलापूर्ति होगी। इसके अलावा कुसैल बैंड- थुवा सिमल लिंक मोटर मार्ग का निर्माण करने की 25 साल पुरानी मांग को पूरा किया है।

विज्ञापन

सीएम धामी ने शहीद स्थल धामद्यो में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सालमवासी पिछले 30 सालों से पनार नदी से धामद्यो, कुटोली तक पंपिंग योजना का निर्माण करने की मांग करते आ रहे थे लेकिन किसी भी मुख्यमंत्री ने इस पर कोई घोषणा नहीं है। मुख्यमंत्री कार्यकाल में दूसरी बार रविवार को शहीद दिवस समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सालम की जनता को निराश नहीं किया। कुसैल बैंड- थुवा सिमल तक लिंक मोटर मार्ग निर्माण कार्य 20 सालों से अधूरा पड़ा था। सीएम ने इस मार्ग को 10 किमी से बढ़ाकर 16 किमी बनाने की घोषणा कर लोगों को राहत दी है। इस मार्ग से पनार घाटी के 12 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। 15 साल पुरानी सालम शहीद स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, चौकुना -दन्योली मोटर मार्ग का नाम शहीद नर सिंह धानक के नाम पर रखने, मौरनौला-जैंती मोटर मार्ग में हाटमिक्स करने मांगों पर घोषणा कर सालम की जनता को तोहफा दिया है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Mann Ki Baat: मोदी के मन की बात में फिर चमका अल्मोड़ा, अंतरिक्ष विज्ञानी रक्षित की उपलब्धियों को पीएम ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के आने से पहले खिसके पूर्व सीएम रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल
जैंती में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धामद्यो में आयोजित सालम शहीद दिवस कार्यक्रम में पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री हरदा पुष्कर सिंह धामी के शहीद दिवस समारोह स्थल के मंच पर आने से कुछ समय पूर्व ही वहां से चले गए। उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य भी शहीद दिवस समारोह में पहुंचे थे लेकिन सीएम धामी के आने से पूर्व ही वह कार्यक्रम स्थल से वापस चले गए। हरदा और यशपाल के मुख्यमंत्री धामी के आने से पहले ही वहां से खिसक कर जाना दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।

पैतृक गांव में नर सिंह को दी श्रद्धांजलि
शहीद नर सिंह धानक के पैतृक गांव चौकुना में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद भवन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीद के गांव में पुस्तकालय बनाने, गैस को डिलीवरी करने की मांग की। वहां पर पान सिंह धानक, किशन सिंह, प्रताप सिंह, श्यामसुंदर सिंह धानक, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed