{"_id":"584edf8e4f1c1b686f649cb8","slug":"cm-arrived-ranjit-rawat-son-s-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजीत रावत के पुत्र के विवाह में सीएम पहुंचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजीत रावत के पुत्र के विवाह में सीएम पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने व्याखुली पढ़ौ सेवाधाम में औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत के पुत्र चेतन रावत के विवाह समारोह में हिस्सा लिया और वर-वधू को आशीर्वाद देकर लौट गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी उनके साथ आए थे। उनके अलावा कांग्रेस के कई अन्य नेतागण भी विवाह समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय हेलीकॉप्टर से करीब चार बजे खुमाड़ पहुंचे। वहां से कार से विवाह स्थल पहुंचे। उन्होंने वर-वधू को शुभकामनाएं दीं और करीब एक घंटे तक वहां रुकने के बाद श्री रावत और किशोर उपाध्याय हेलीकॉप्टर से देहरादून लौट गए।
विज्ञापन
इससे पहले खुमाड़ स्थित हेलीपैड पर उनका कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष माधवानंद चौनियाल, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रहलाद रावत, ब्लाक प्रमुख मुन्नी आर्या, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह रावत, कुंवर सिंह कठायत, राम सिंह जमनाल, कुंदन सिंह, एनडी पंत, नंदन बोरा, महेंद्र रावत, शंकर रावत, गोपाल रावत, सुशीला भंडारी, देवकी रावत, मनोज उपाध्याय, गोकुल रावत, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल थे। विवाह समारोह में अन्य लोगों के अलावा विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, मदन बिष्ट सहित अन्य नेतागण पहुंचे थे।
विज्ञापन