{"_id":"646d0c5c6306283b7e072764","slug":"cleanliness-drive-womens-group-garbage-disposal-almora-news-c-8-1-148577-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: महिलाओं ने उठाया नदी-नहरों को स्वच्छ रखने का बीड़ा, कचरा फैलाने वालों को सिखाएंगी सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: महिलाओं ने उठाया नदी-नहरों को स्वच्छ रखने का बीड़ा, कचरा फैलाने वालों को सिखाएंगी सबक
Thu, 25 May 2023 06:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 25 May 2023 06:20 PM IST
सार
धुधलिया बिष्ट वार्ड की महिलाओं ने गंगा को दूषित करने और नदी में पॉलीथिन, कूड़ा- कचरा फेंकने वालों को सबक सिखाने का फैसला किया है। कूड़ा डालने वालों को चिह्नित कर प्रशासन से शिकायत भी की जाएगी।
विज्ञापन
गंगा
- फोटो : google
विस्तार
नदी, नहर और खेतों में कूड़ा फेंकने वालों को अब महिलाएं सबक सिखाएंगी। नगर पंचायत के धुधलिया बिष्ट वार्ड की महिलाओं ने वार्ड में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान इसका एलान किया। कहा कि महिला समूह की महिलाएं ऐसे लोगों को चिह्नित करेंगी।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं ने रास्तों की सफाई के साथ ही झाड़ियों का कटान कर चौखुटिया को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने रामगंगा के दूषित होने, सिंचाई नहर के कूड़े एवं पॉलीथिन से पटे होने और खेतों में कूड़ा फेंकने वालों को आगाह किया है। कहा कि यदि कोई इन स्थानों पर कूड़ा डालने की कोशिश करेगा तो उसे चिह्नित कर सबक सिखाया जाएगा। उसके खिलाफ प्रशासन से शिकायत भी की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े...Vande Bharat: दिल्ली से दून के बीच हर लोकसभा की सियासत साधेगी ‘वंदे भारत’, जानें क्या हैं स्टॉपेज के मायने
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। वह रोजमर्रा के कार्यों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान को भी दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगी। स्वच्छता अभियान में जानकी अटवाल, दीपा अधिकारी, दीपा अटवाल, नीरू अटवाल, बसंती मेहरा, राधा अटवाल, सरस्वती अटवाल, हेमा अटवाल,कमला अटवाल, तारा मेहरा, भगा अटवाल, ममता अटवाल, आशा अटवाल, गीता अटवाल, कमला मेहरा व मंजू रावत आदि महिलाएं शामिल थीं।