{"_id":"5c6307ddbdec22738e36b314","slug":"clean-chaukoutia-the-beautiful-chaukootia-campaign-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ चौखुटिया, सुंदर चौखुटिया मुहिम का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ चौखुटिया, सुंदर चौखुटिया मुहिम का आगाज
Tue, 12 Feb 2019 11:22 PM IST
Almora desk
almora
almora
Published by: Almora desk
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता गो ग्रीन-गो क्लीन के तहत जागरूकता रैली निकालते बीर शिवा स्कूल के बच्चे।
- फोटो : amar ujala
गो क्लीन-गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन और अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की स्वच्छ चौखुटिया, सुंदर चौखुटिया मुहिम का आगाज बीर शिवा स्कूल के सहयोग से शुरू हुआ। इस अभियान की शुरुआत स्कूल के 45 पर्यावरण सिपाहियों ने की। जिसमें उन्होंने सभी लोगों को प्लास्टिक के खतरों के प्रति आगाह करते हुए बताया कि इससे खेती, जानवरों और पानी के साथ ही पर्यावरण को भी काफी नुकसान होता है। जागरूकता रैली चांदीखेत बाजार से शुरू होकर चौखुटिया बाजार के अंतिम छोर तक निकली। इस दौरान बच्चे स्वच्छ चौखुटिया और गो-ग्रीन गो क्लीन आदि के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान पर्यावरण सिपाहियों ने आठ बैग प्लास्टिक कूड़े को भी उठाया। इस मौके पर गिरधर बिष्ट, योगिता चौहान, आकांक्षा बिष्ट, गिरीश जोशी के अलावा थाने के पुलिस कर्मी आदि भी शामिल हुए। गो क्लिन के अध्यक्ष मनोज ने सभी क्षेत्रवासियों ने चौखुटिया औरमासी को स्वच्छ बनाने में योगदान देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन