फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Class IV workers on mass leave

सामूहिक अवकाश पर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Class IV workers on mass leave
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में सामूहिक अवकाश पर रहकर आंदोलन की हुंकार भरते चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य क - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मचारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण संघ ने बृहस्पतिवार को सामूहिक अवकाश में रहकर अब शुक्रवार से आंदोलन तेज करने की हुंकार भरी। कर्मियों ने मांग पूरी नहीं होने पर अब उपवास में रहकर कार्य करने का निर्णय लिया। वहीं जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे। जिला अस्पताल अल्मोड़ा के सभागार में कर्मियों ने आंदोलन की रणनीति बनाने हुए कहा कि लैब सहायक डार्करूम, सहायक ओटी, सहायक ड्रेसर के पदों पर 50 प्रतिशत पदोन्नति की मांगों को लेकर वह मुखर हैं। सरकार उनकी अनसुनी कर रही है। पहले चरण में उन्होंने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया, दूसरे में उच्च अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर वह अब उग्र आंदोलन करेंगे। कहा कि अब वह शुक्रवार से उपवास में रहकर काम करेंगे। इधर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए त्रिभुवन चंद्र पांडे और दिनेश पुरी को उपाध्यक्ष, सुंदर जीना उप कोषाध्यक्ष, रमेश मल संरक्षक, प्रेम गुसाई और सुरेश चंद्र पांडे संगठन मंत्री और कैलाश पांडे प्रचार मंत्री मनोनीत किए गए। वहां जिला अध्यक्ष पूरन सिंह सतवाल, जिला मंत्री त्रिलोक सिंह फर्त्याल, सुंदर सिंह जीना, जगदीश चंद्र कांडपाल, प्रेम सिंह, राधा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed