फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Claims of pothole-free roads are baseless.

Almora News: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे हवा हवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Claims of pothole-free roads are baseless.
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के सचिव ने शहरी क्षेत्र की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा किया है लेकिन जिला मुख्यालय की जर्जर सड़कें और उनमें बने गड्ढे हकीकत बयां कर रहे हैं। नगर की माल रोड सहित अन्य सड़कों पर कई स्थानों पर गड्ढे होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट के माध्यम से राज्यभर में चल रहे सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान में अब तक करीब 98 प्रतिशत सड़कों का पैच वर्क पूरा कर लेने का दावा किया है लेकिन अल्मोड़ा में अभी भी सड़कों की हालत खराब है।
विज्ञापन


यहां बरसात के बाद सड़कों पर हुए गड्ढे यात्रियों के लिए खतरा बने हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शनिवार को नगर की सड़कों का जायजा लिया तो हकीकत सामने आई। माल रोड पर आर्य समाज मंदिर के पास सड़क जर्जर हो गई है। डामर उखड़ने से सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। यहां से चंद कदम दूरी पर एमईएस कार्यालय के समीप सड़क पर डामर उखड़ने से बड़ा गड्ढा बन गया है। दोपहिया चालक इसमें रपट कर चोटिल हो रहे हैं। नगर के एलआर साह मार्ग की हालत भी अच्छी नहीं है। इस मार्ग पर मिलन चौक से 50 मीटर आगे डामर उखड़ने से सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। यहां से कुछ दूरी पर सार्वजनिक शौचालय है। उसके पास भी सड़क जर्जर बनी है डामर उखड़ने से गड्ढे बनते जा रहे हैं। एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास भी सड़क पर गड्ढा हो गया है। इसी मार्ग पर जेल के पास सड़क पर बने गड्ढे में पानी भरा हुआ है। नगर के लिंक रोड की स्थिति भी अच्छी नहीं है। इस मार्ग पर जीजीआईसी के समीप गड्ढा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारानौला मार्ग की हालत भी खराब है। सिकुड़ा के पास सड़क जर्जर हालत में है। सड़कों पर बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैंं। गड्ढों में रपटने से दोपहिया चालक चोटिल हो रहे हैं। अल्मोड़ा-कोसी मार्ग पर पांडेखोला के पास भी सड़क की हालत काफी खराब है।

-----------------------------

लोग बोले

नगर में सड़कों की हालत अच्छी नहीं है। कई सड़कों पर गड्ढे हैं। इस कारण दोपहिया वाहनों से आने जाने पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बदहाल सड़कों को जल्द दुरुस्त किया जाए। -चंद्रमोहन जायसवाल, रानीधारा (अल्मोड़ा)
--------------------

एनटीडी मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे होने से यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। गड्ढे होने से सफर के दौरान वाहन हिचकोला लेता है। इससे यात्रियों को झटके लगते हैं। साथ ही हादसे का खतरा भी बना रहता है। -पंकज कांडपाल, एनटीडी (अल्मोड़ा)

----------------

नगर की सड़कें कई स्थानों पर जर्जर होने से सफर के दौरान काफी दिक्कतें हो रही हैं। सड़क में बने गड्ढों पर जल्द पैच वर्क, भरान किया जाए। जर्जर और गड्ढा युक्त सड़कों से सफर दुश्वार हो गया है। अर्पित अग्रवाल, एलआरशाह रोड (अल्मोड़ा)
-------------------

वर्जन

नगर की सड़कों पर बने गड्ढों को ठीक किया गया है। बरसात के बाद कुछ जगहों पर फिर से यदि गड्ढे बन गए होंगे तो उन्हें भी अति शीघ्र दुरुस्त कर दिया जाएगा। अन्य सड़कों पर बने गड्ढों का पैच वर्क जारी है। -हर्षित गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed