{"_id":"62fbde064ed62134be1f16b3","slug":"civic-aminities-almora-news-hld4725485182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर से मानिला आ रही रोडवेज बस फिसली, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर से मानिला आ रही रोडवेज बस फिसली, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिला (अल्मोड़ा)। रामनगर से मानिला आ रही रोडवेज बस रविवार रात करीब आठे आठ बजे यहां सदर बाजार में गोबर के कारण फिसल गई। दुर्घटना में बस में सवार सात यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।
रविवार को रोडवेज बस रामनगर से मानिला की तरफ आ रही थी। सदर बाजार में चालक ने सवारियों को उतारने के लिए ब्रेक लगाया तो बस सड़क पर फैले गोबर में फिसलकर सड़क के पास बने एक घर तक जा पहुंची। बस मकान से टकराने से बाल-बाल बच गई। दुर्घटना में बस में सवार सात यात्री बाल-बाल बच गए किसी भी यात्रा की चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में भी कई चौपहिया और दोपहिया वाहन सदर बाजार में गोबर में फिसल चुके हैं।
प्रधान भास्करानंद, रघुवीर बिष्ट, प्रकाश पंत और सदर बाजार के व्यवसायियों ने लोनिवि और पुलिस से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लावारिस जानवर क्षेत्र में घूमते रहते हैं। इस वजह से सड़कों में आए दिन जाम भी लगता रहता है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोग आंदोलन और जाम लगाने के लिए बाध्य होंगे।