{"_id":"62e9659c447cc27f860feb86","slug":"civic-aminities-almora-news-hld4711672132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायल्टी बढ़ाने के विरोध में ठेकेदारों ने लोनिवि एसई कार्यालय में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायल्टी बढ़ाने के विरोध में ठेकेदारों ने लोनिवि एसई कार्यालय में दिया धरना
लोनिवि एसई कार्यालय प्रांगण में धरने पर बैठे ठेकेदार। । संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। शासन से राजकीय निर्माण कार्यों में पांच गुना से अधिक रॉयल्टी बढ़ाने के विरोध में हिमालयन वेलफेयर कांट्रेक्टर सोसायटी अल्मोड़ा के बैनर तले ठेकेदारों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता लोनिवि कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने मांगों को लकेर नारेबाजी की और सरकार से बढ़ी हुई रॉयल्टी का शासनादेश शीघ्र निरस्त करने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर 10 अगस्त से जिले में सभी निर्माण कार्य ठप करने और आज से विभागीय निविदाओं के बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन
धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि निर्माण कार्य में समय वृद्धि और कार्य विचलन में बिना कारण देरी की जा रही है। ठेकेदारों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाया कि ठेकेदारों के नवीनीकरण और रजिस्ट्रेशन में नयी व्यवस्था लागू कर उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे समाप्त कर पूर्व की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। मांग उठाई कि प्रत्येक खंड तीन दिन के भीतर ठेकेदारों का बकाया भुगतान करे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में कुंदन बिष्ट, प्रयाग बिष्ट, राजेंद्र कैड़ा, गणेश अधिकारी, संदीप श्रीवास्तव, अकरम खान, ललित जोशी, रमेश नयाल, विक्रम बिष्ट, पूरन पालीवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।