फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

सिंचाई नहर में पानी न होने से बौरा गांव में सूखी धान की पौध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
चौखुटिया के बौरागांव में सूखी नहर। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बीते दिनों ग्रामीणों की ओर से किए गए प्रदर्शन के बाद धुधलिया बिष्ट चकबरबर नहर में पानी चालू कर दिया गया है। गनाई द्वितीय नहर की सफाई भी शुरू हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह कार्य समय से पहले कर दिया गया होता तो किसान परेशान नहीं होते। उधर बौरा गांव में नहर में पानी न होने से धान की पौध सूख गई है। इधर धुधलिया महर की नहर में भी समस्या बनी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के जुलूस प्रदर्शन व ईई जगत नारायण सिंह की सख्ती के बाद सिंचाई विभाग के स्थानीय अधिकारी कुछ क्षेत्रों में नींद से जागे हैं। इसके चलते धुधलिया बिष्ट नहर में पानी चालू हो गया है। गनाई द्वितीय नहर की सफाई भी शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई का यह कार्य पहले कर दिया गया होता तो यह नौबत नहीं होती। अभी हालात यह हैं कि लोग नदी से पानी लाकर किसी तरह पौध बचाने में जुटे हैं। लंबे समय से खराब पड़ी धुधलिया महर की नहर के हाल ही भी खराब हैं। लोग कुछ भाग में किसी तरह जुगाड़ कर सिंचाई कर रहे हैं। दूरस्थ भागों में सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

उधर ग्राम बौरा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में सिंचाई नहरों में पानी न होने से धान की पौध पूरी तरह से सूख चुकी है। इससे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उधर ग्वैलचौड़ा में भी किसान नौले से पानी लाकर किसी तरह पौध बचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कनिष्ठ अभियंता नहीं उठाती हैं फोन
सिंचाई विभाग की कनिष्ठ अभियंता मंजू नेगी समस्याओं का निदान करना तो दूर किसानों की बात भी नहीं सुनना चाहती हैं। लोगों का कहना है कि वे न तो फोन रिसीव करती हैं और न ही मेसेज का जवाब देती हैं। इधर संवाददाता ने भी उनसे फोन से संपर्क का प्रयास किया परंतु उनका फोन रिसीव नही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed