{"_id":"63a74c4de017731fd60cca8e","slug":"christmas-celebration-almora-news-hld48641131","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में क्रिसमस के लिए सज गया 125 साल पुराना बडन मेमोरियल चर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में क्रिसमस के लिए सज गया 125 साल पुराना बडन मेमोरियल चर्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में क्रिसमस की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। 19 शताब्दी के अंतिम दशक में रेवरन जेएच बडन की याद में बनाया गया बडन मेमोरियल चर्च क्रिसमस के लिए सज गया है। रोमन इंग्लिश शैली में बना यह चर्च करीब 40 मीटर लंबा और 30 मीटर ऊंचा है। क्रिसमस पर्व के लिए इसे बेहद खूबसूरती से सजाया गया है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
अल्मोड़ा नगर के एलआर साह रोड में एडम्स गर्ल्स स्कूल के निकट ब्रिटिश काल में बना बडन मेमोरियल चर्च 125 वर्ष पुराना है। अल्मोड़ा मिशन के पादरी रहे रेवरन जेएच बडन की याद में उनके परिवारजनों ने 19वीं शताब्दी में इस चर्च का निर्माण कराया था जो दो मार्च 1897 को बनकर तैयार हुआ। चर्च की खासियत यह है कि इसमें 300 से अधिक लोग एक साथ प्रार्थना कर सकते हैं। यहां से आधा अल्मोड़ा नगर साफ नजर आता है। बीच में छोटा मैदान और बैठने की जगह होने के कारण अक्सर पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
सुबह 11 बजे होगी प्रार्थना सभा
अल्मोड़ा। बडन मेमोरियल चर्च के पादरी रोबिंसन दास ने बताया कि क्रिसमस पर चर्च में सुबह 11 बजे से प्रार्थना सभा होगी। क्रिसमस की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम को विद्युत मालाओं की सतरंगी रोशनी में चर्च की छटा देखते ही बन रही है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शनिवार को चर्च में शाम पांच बजे प्रार्थना सभा हुई। इससे पूर्व कैरोल गाए गए।
विज्ञापन
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुई खरीदारी
अल्मोड़ा। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नगर के बाजार से ईसाई समुदाय के लोगों ने जमकर खरादीरी की। लोगों ने सांता क्लॉज की ड्रेस, केक, क्रिसमस ट्री, बेकरी की दुकानों से चॉकलेट, प्लम केक, वनीला, चोको लावा, पाइन एप्पल, स्ट्रॉबेरी, एप्पल केक व रंग बिरंगी झालरें, कलर पेपर, जिंगल बेल, बैलून सहित अन्य सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की। उपहार में देने के लिए लोगों ने विभिन्न प्रकार की सामग्री खरीदी। अच्छी बिक्री होने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले रहे।