फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chlorination of water in the tank to be

पानी की टंकियों में हो क्लोरिनेशन

Wed, 11 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 11 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इसके बावजूद पीने के पानी की योजनाओं में कीटनाशक दवाएं नहीं डाली जा रही हैं। दूषित पानी की आपूर्ति होने से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने जल महकमों से योजनाओं में बनी पानी की टंकियों में ब्लीचिंग पाउडर, क्लोरीन की गोलियां डालने को कहा है।


पेयजल निगम, पेयजल संस्थान, ग्राम पंचायतों की ओर से संचालित पीने के पानी की योजनाओं में बनी टंकियों में ब्लीचिंग पाउडर, क्लोरीन की गोलियां नहीं डाली जा रही हैं। दूषित पानी की आपूर्ति होने से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। गंदा पानी पीने से लोगों को पेट के रोगों की शिकायत होने लगी है। लोगों ने जल महकमों, पंचायतों से टंकियों में कीटनाशक दवाएं डालकर पानी की आपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि बगैर दवा वाला पानी पीने से डायरिया, पीलिया आदि जलजनित बीमारियां फैल सकती हैं। मांग करने वालों में प्रदीप जोशी, रमेश सिंह, पवन कुमार, तनुज कुमार, रेवती देवी, जशोदा देवी, देवी दत्त, प्रेम कुमार, तनुज पांडे, ज्वाला देवी आदि शामिल हैं। इधर पेयजल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव मिश्र ने बताया कि संबंधित कनिष्ठ अभियंताओं को टंकियाें में कीटनाशक दवा डालने के पहले से ही निर्देश दिए गए हैं। बगैर दवा डाले पानी की आपूर्ति न करने को कहा गया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed