फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chitai made jam in trouble

चितई में जाम बना मुसीबत

Sun, 07 Jun 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 07 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Chitai made jam in trouble

चितई में लंबे समय बाद भी पार्किंग नहीं बनी है। इससे कस्बे में जाम की समस्या बनी है। दिन में कई बार जाम लगने से गोलू देवता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों के साथ ही इस मार्ग से आने जाने वाले वाहनों को जाम में फंसना पड़ता है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


चितई मंदिर में प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों से श्रद्धालु, पर्यटक पूजा अर्चना को पहुंचते हैं, लेकिन वर्षों बाद भी यहां पार्किंग नहीं बन पाई है। सरकार के धार्मिक पर्यटन स्थलों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे धरातल पर नहीं उतर रहे हैं। मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना को पहुंचते हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के वाहन सड़क पर खड़े रहने से कई बार जाम लग जाता है। इस मार्ग से होकर पिथौरागढ़, बेरीनाग, सेराघाट, थल, दन्या, धौलछीना, गंगोलीहाट, अल्मोड़ा, नैनीताल, भवाली हल्द्वानी आदि क्षेत्रों के लिए प्रतिदिन सैकड़ों वाहन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। पूर्व में प्रशासन ने चितई कस्बे में पार्किंग बनाने की घोषणा की थी। कुछ माह पूर्व प्रशासन के अधिकारियों ने चितई में व्यापार मंडल पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ इस संबंध में बैठक भी की थी।


लेकिन लंबे समय बाद भी वाहनों को पार्क करने के लिए चितई में को व्यवस्था नहीं हुई है। कस्बे के व्यापारियों और लोगों ने प्रशासन से जल्द पार्किंग स्थल का निर्माण करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed