फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chilliunaula's internal motorway

बदहाली का दंश झेल रहे हैं चिलियानौला के आंतरिक मोटर मार्ग

Sat, 05 Aug 2017 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)। 
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।  Updated Sat, 05 Aug 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Chilliunaula's internal motorway
इस तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है चिलियानौला की सड़कें। - फोटो : अमर उजाला

घोषित नगरपालिका क्षेत्र चिलियानौला क्षेत्र के आंतरिक मोटर मार्गों की हालत बद से बदतर हो चली है। तीन माह पूर्व लोनिवि ने इन मार्गों पर गड्ढे भरने का कार्य किया था, लेकिन बरसात ने कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठा दिए हैं। जगह-जगह बने गड्ढे बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। इन स्थानों पर कई दुपहिया वाहन चोटिल हो चुके हैं।

विज्ञापन


चिलियानौला में तेजी से नगरीकरण हो रहा है। लेकिन क्षेत्र में व्यवस्थाओं का टोटा बना हुआ है। सड़कों की हालत खराब है। आंतरिक मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहे हैं। जबहि यहां प्रसिद्ध हैड़ाखान मंदिर, जीडी बिड़ला स्कूल, उद्यान सचल दल केंद्र, वियर शिवा स्कूल और पीजी कॉलेज भी है। बाहर से आने वाले पर्यटक इन्हीं टूटे फूटे मार्गों से होकर गुजरते हैं। तीन माह पूर्व लोनिवि ने बड़े-बड़े गड्ढों में भरान का कार्य किया था, लेकिन बरसात ने सारे कार्यों की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन


भरान में इस्तेमाल किया गया डामर उखड़ गया है। इनमें आधे से एक फीट तक के गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। रात्रि में आने जाने वाले दुपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर चोटिल तक हो जा रहे हैं। लोगों ने मोटर मार्ग की हालत सुधारने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed