{"_id":"5ca39f07bdec2213fd299efe","slug":"chillianawala-now-started-to-take-home-waste-from-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलियानौला में अब उठने लगा घर-घर से कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलियानौला में अब उठने लगा घर-घर से कूड़ा
Tue, 02 Apr 2019 11:12 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
चिलियानौला में घर-घर से कूड़ा उठाता वाहन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका बनने के बाद चिलियानौला कस्बे के दिन बदलने लगे हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के धनी इस कस्बे में कूड़े ने ग्रहण लगा दिया था, अब नगर पालिका ने कूड़ा निस्तारण की कार्रवाई शुरू करते हुए डोर टू डोर वाहनों से कूड़ा उठान की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल एक वाहन सुबह लोगों का कूड़ा उठा रहा है। हालांकि सड़क से निचले वार्डों में अभी सफाई व्यवस्था पर और फोकस किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
मालूम हो कि चिलियानौला कस्बा पूर्व में ग्राम पंचायत बधाण का हिस्सा था। रानीखेत शहर कैंट के अंतर्गत होने के कारण यहां भवन निर्माण की अनुमति आसानी से नहीं मिल पाती, इसीलिए नौकरीपेशा लोग सेवानिवृत्त होकर चिलियानौला में ही भवन बना रहे हैं, जिसके चलते कस्बे की आबादी लगभग पांच हजार पहुंच गई, यहां कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं थी और ना ही सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं, विश्व विख्यात हैड़ाखान मंदिर में साल भर देसी और विदेशी श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
इसीलिए स्थानीय लोगों ने इसे नगरपालिका अथवा नगर पंचायत बनाने की मांग की थी। 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चिलियानौला को नगर पालिका का दर्जा दिया, अब पालिका अस्तित्व में आ गई है। धीरे-धीरे अब कूड़ा निस्तारण का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि अभी कूड़े के निस्तारण के लिए यहां ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था नहीं हो पाई है। पालिका के ईओ संजय कनवाल ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि की तलाश चल रही है।
विज्ञापन