फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Children scattered colorful sixth by presenting colorful program

बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सतरंगी छठा बिखेरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Children scattered colorful sixth by presenting colorful program
अल्मोड़ा के गोविंदपुर में आयोजित मेले में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अमन संस्था की ओर से हवालबाग ब्लॉक के गोविंदपुर में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने कविता प्रस्तुतीकरण, स्वागत गीत, एकल और सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। मेले में ‘कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई पर असर’ विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में नेहा वर्मा, भावना नैनवाल, भावना सिलानी ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में सुनीता घड़ियाल, पूजा, विनीता, कविता पाठ में भूमिक, ममता, पूजा को क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान मिला। नाटक में पिंकी, भावना, भूमिका, नेहा, आकांक्षा, पायल ने हिस्सा लिया। पुष्पा देवी, प्रधान सुषमा देवी, लीला बिष्ट और ममता भंडारी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार बांटे। संस्था के मुख्य संयोजक रघु तिवारी ने कहा कि बच्चों का मानसिक विकास बढ़ाने के उद्देश्य से बाल मेला किया गया। संस्था की समन्वय प्रबंधक नीलिमा भट्ट ने सभी बच्चों को कोरोना से बचाव और सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी। मेले में सेवित क्षेत्र के 10 गांवों से बच्चों ने प्रतिभाग किया। कोरोना के चलते इस बार कक्षा नौ से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को ही बुलाया गया था। कार्यक्रम अध्यक्षता आशा वर्कर लीला बिष्ट और संचालन केंद्र समन्वयक विमला, रजनी ने किया। कार्यक्रम में दीप चंद्र, रजनी, रेनू नेगी, खीमानंद भट्ट, भावना, भावना आर्या, हेमंती, हिमानी परिहार, आरती डांगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed