फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Children's health is essential for the future of the country

देश के भविष्य के लिए बच्चों का स्वस्थ रहना जरूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Children's health is essential for the future of the country
प्रतीकात्मक फोटो।
अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड के प्राथमिक स्कूल घुघुरिया में हुए कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्प लाइन सल्ट की ओर से चिह्नित निराश्रित और जरूरतमंद 40 बच्चों को कंबल और अन्य सामग्री दी गई। राजकीय हाईस्कूल पनुवाद्योखन के प्रधानाध्यापक डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि देश का भविष्य बच्चों पर निर्भर है। इसके लिए जरूरी है कि बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें।
विज्ञापन

उन्होंने चाइल्ड हेल्प लाइन सब सेंटर सल्ट के कार्यों की सराहना की और कहा कि हेल्प लाइन के अभियान से बच्चे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुए हैं। सब सेंटर के निदेशक दीप चंद्र बिष्ट ने बताया कि स्पर्धा संस्था, सामाजिक कार्यकर्ता रजनी पंत, काव्या महतोलिया के सहयोग से बच्चों को सामग्री दी गई। इस मौके पर काव्या महतोलिया और रजनी पंत ने भी विचार रखे। प्रधान बनकोटा गीता रावत, आशा कार्यकर्ता नंदी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला सत्यबली ने आपातकालीन सेवा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में बताया। इस दौरान अनीता लोहनी, कैलाश रौतेला, रमेश उप्रेती, शेखर उप्रेती, शिवानी विसनोई आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed