फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Children prepared a colorful cover page for a handwritten book

Almora News: बच्चों ने हस्तलिखित पुस्तक के लिए तैयार किया रंगीन मुखपृष्ठ

Thu, 26 Jun 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 26 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Children prepared a colorful cover page for a handwritten book
अल्मोड़ा में हुई कार्यशाला में मौजूद बच्चे। स्वयं
अल्मोड़ा। बाल प्रहरी, बाल साहित्य संस्थान और भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से रैमजे इंटर काॅलेज में आयोजित बाल विज्ञान मेले के चौथे दिन बच्चों को विज्ञान की अवधारणा और वैज्ञानिक सोच की जानकारी दी गई। बच्चों ने अपनी हस्तलिखित पुस्तक के लिए रंगीन मुखपृष्ठ तैयार किया।
विज्ञापन


बच्चों ने लुप्त होती पत्र विधा को समझा। अपने परिजनों को पत्र लिखकर कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बाल प्रहरी संपादक उदय किरौला ने रिपोर्ट लेखन की जानकारी दी। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिवरौ्र पूर्व प्रधानाचार्य नीरज पंत ने कहा कि पहले जानो फिर मानो के सिद्धांत पर किसी भी विषय पर क्या, क्यों, कैसे जैसे तर्क वितर्क करना विज्ञान हमें सिखाता है। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बच्चों को विज्ञान के कई प्रयोग कराए। जीआईसी चौरा हवलबाग के शिक्षक दिनेश पांडे ने कहा कि हरेला आदि त्योहार भी कहीं न कहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित हैं।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने बच्चों को बाल अधिकार और बैड टच, गुड टच की जानकारी दी। भारत ज्ञान विज्ञान समिति की जिलाध्यक्ष डॉ. विजया ढौंडियाल ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए बालिकाओं को जागरूक रहने की अपील की। समापन पर 27 जून को बच्चों की ओर से तैयार हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगेगी। जीआईसी बसर की प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रकला वर्मा, भारत ज्ञान विज्ञान समिति हवालबाग के संयोजक अशोक पंत, नीरज पंत, प्रमोद तिवारी ने बाल कवि सम्मेलन, नुक्कड नाटक व समूह गीत में बतौर संदर्भदाता बच्चों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed